Anjana Ashok : Afsane : anjanaashok.com

इंतज़ार

कभी कोई आये विचार
तो लिख लिया करती हूँ |

*

कहनी हो कोई तुमसे बात
तो लिख लिया करती हूँ |

*

खो ना जाएँ जज़्बात कहीं
तो लिख लिया करती हूँ |

*

ग़ज़ब की न भी हो बात
फिर भी लिख लिया करती हूँ |

*

कौन जाने कब
फिर मिलना हो तुमसे,

*

कह पाऊं सब मन की बात
तो लिख लिया करती हूँ |

*

~ अंजना अशोक